Monday, February 16, 2026

राइस मिल संचालक पर एफआईआर, श्रम विभाग कर रहा जांच

Must Read

कोरबा-कटघोरा। निर्माणाधीन राइस मिल की दीवार ढह जाने से मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत और 6 मजदूरों के घायल होने के मामले में राइस मिल संचालक पर अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।


कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुर बरभाठा में निर्माणाधीन न्यू वैष्णवी राइस मिल के संचालक राकेश अग्रवाल के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

इस मामले में सहायक श्रम आयुक्त राजेश आदिले के द्वारा भी मौका मुआयना करने के साथ विभागीय जांच प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस और श्रम विभाग की अलग-अलग जांच चल रही है।

कटघोरा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि जांच के पश्चात ही घटना को लेकर सारे तथ्य उजागर होंगे। निर्माण में किसी तरह की खामी बरती जा रही थी या निर्माण की तकनीकी खामियों के कारण यह घटना घटित हुई, इसका पता लगाया जा रहा है। तकनीकी टीम इसकी जांच करेगी।इधर दोनों शवों को शनिवार सुबह पोस्टमार्टम बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया।

थाना प्रभारी ने पीडि़त परिवारों के हवाले से बताया संचालक के द्वारा दोनों मृतक सुनीता धनवार 35 वर्ष निवासी कसनिया और गणपत पिता बजरंग उर्फ समीर ग्राम लखनपुर बरभाठा के परिजन को एक-एक लाख रुपये और घायलों रविंद्र रजक ग्राम पहाडग़ांव थाना पाली, विजया लकड़ा ग्राम कसनिया, विनय कुमार धोबी, कमलेश कापूबहरा व सोम कुमार ग्राम आछीदादर 22 वर्ष को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। इलाज का खर्च उठाने की बात कही गई है।

- Advertisement -
Latest News

शिव आरती, दीपोत्सव और भव्य आतिशबाजी के साथ उद्योगमंत्री लखन देवांगन ने किया – पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ

कोरबा 15 फरवरी 2026/ ऐतिहासिक नगरी पाली में आज रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली महोत्सव 2026...

More Articles Like This