Tuesday, June 10, 2025

राज्य में 2025 का निकाय चुनाव हुआ संपन्न, 68% हुआ मतदान, इस दिन आयेगा परिणाम….।

Must Read

रायपुर : निकाय चुनाव आज संपन्न हो गया है, छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में मतदान हुआ। इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं। राज्य में आज शहर की सरकार चुनने सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटिंग का सिलसिला थम गया है। प्रदेश 173 नगरीय निकायों के लिए और प्रदेश के 10 नगर निगम, 49 नगरपालिका और 114 नगर पंचायतों के लिए मतदान प्रक्रिया समाप्त हो गई है। प्रदेश में 4 बजे तक 68.1% मतदान हो चुका है। इनमें महिलाओं का 67.8 प्रतिशत और पुरुषों का 64.06 प्रतिशत मतदान रहा। इसके साथ ही ट्रांसजेंडर मतदाताओं का 9.9 प्रतिशत रहा है। रायपुर नगर निगम में 4 बजे तक 44.50 प्रतिशत मतदान हुआ है।

छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में मतदान हुआ। इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं। इसके अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी मतदान हुआ। सभी निकायों के नतीजे 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। इस बार चुनाव एक माह देर से संपन्न हुआ है।

रायपुर के भगवती चरण शुक्ल वार्ड के मतदान केंद्र में एक ही परिवार के 4 लोगों की वोटर पर्ची और नंबर नहीं मिलने से परिवार के लोग भटकते रहे। नाराज लोगों ने फिर से चुनाव कराने की मांग की है। इसके लिए कलेक्टर और चुनाव आयोग को जवाबदार बताया है। वहीँ कई जगहों पर ईवीएम ख़राब होने के कारण चुनाव देर से शुरू हुआ।

अब चुनाव परिणाम भी मात्र चार दिनों में आ जायेंगे। वहीं मतदान समाप्त होते – होते दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में विवाद भी खड़ा हो गया। महामाया मंदिर वार्ड में चुनाव के दौरान मतदाताओं को बहकाते हुये लोग खड़े थे, उनके उपर किसी की रोक टोक नहीं थी। रिंग रोड नंबर 1अग्रोहा सोसायटी निवासी विजय मिश्रा ने जानकारी दी है कि उनकी पत्नी रत्ना मिश्रा को वार्ड क्रमांक 70 के मतदान केंद्र डिपरा पारा घनश्याम नगर कमरा नंबर एक मिला है,जबकि खुद विजय मिश्रा को प्राथमिक शाला भवन रायपुरा वार्ड क्रमांक 69 में मतदान करने की पर्ची मिली है।

- Advertisement -
    Latest News

    गरियाबंद में पत्रकारों पर हमला — लोकतंत्र के प्रहरी असुरक्षित, माफिया बेलगाम,देखिए विडिओ छत्तीसगढ की बडी खबर

    रिपोर्ट: मनीष जायसवाल, JB News Korbaगरियाबंद/कोरबा, छत्तीसगढ़।छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ अब निशाने पर है। गरियाबंद जिले के...

    More Articles Like This