राम मंदिर प्रथम प्रतिष्ठा दिवस पर निकली शोभायात्रा

Must Read

कोरबा। अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के प्रथम प्रतिष्ठा दिवस को कोरबा में धूमधाम से मनाया गया। शारदा विहार स्थित शिव मंदिर से इस वर्ष भी पूजा पाठ के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

भगवान के स्वरूप में बच्चे रथ में विराजमान रहे, जो आकर्षण का केंद्र बने। भगवान के विभिन्न स्वरूप में बालक-बालिकाएं शोभायमान हो रहे थे। इनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे जो काफी उत्साहित दिखे।

प्रतिष्ठा दिवस पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान मातृशक्ति ने नृत्य करने के साथ दिखाया कि वह इस अवसर पर काफी खुश हैं।

शोभायात्रा का स्वागत करने के लिए विभिन्न स्थान पर सामाजिक संगठनों के द्वारा व्यवस्था की गई। शारदा विहार, अमरैयापारा, मुड़ापार  बायपास, ट्रांसपोर्ट नगर चौक,  पावर हाउस रोड होते हुए शोभायात्रा वापस शिव मंदिर पहुंची, जहां पर श्री राम स्तुति और रामरक्षा स्तोत्र के वाचन के साथ इसका विधिवत समापन हुआ। शोभायात्रा में सर्व हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। 

- Advertisement -
Latest News

एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन

गांधी उद्यान में सीएमडी ,एसईसीएल व शीर्ष प्रबंधन ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के...

More Articles Like This