रायगढ़। छत्तीसगढ़ में लगातार भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में आज रायगढ़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने नापतौल विभाग में छापा मारा. इस दौरान सहायक जन सूचना अधिकारी कु. ओलिभा किस्पोट्टा को 18 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. जानकारी के अनुसार, यह रिश्वत एक पेट्रोल पंप संचालक से मांगी गई थी. शिकायत मिलने पर एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर रिश्वतखोर अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ा है. फिलाहल, एसीबी की टीम आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
Must Read
Latest News
शिव आरती, दीपोत्सव और भव्य आतिशबाजी के साथ उद्योगमंत्री लखन देवांगन ने किया – पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ
कोरबा 15 फरवरी 2026/ ऐतिहासिक नगरी पाली में आज रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली महोत्सव 2026...















