Tuesday, June 10, 2025

रायपुर: कार खरीदी-बिक्री करने वाला दलाल गिरफ्तार

Must Read

रायपुर। कार खरीदी-बिक्री करने वाला दलाल रायपुर पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस के मुताबिक अभिषेक देवांगन ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ढेबर सिटी भाटागांव रायपुर का निवासी है तथा कुशालपुर, रायपुर में नेक्स्ट कार के नाम से सैकेण्ड हैण्ड कारो का शो रूम संचालित करता है। अभय नायडू जो कि बिलासपुर का निवासी है, वाहन खरीदी बिक्री ब्रोकर का काम करता है। अभय नायडू के माध्यम से प्रार्थी हुंडई कार क्रेटा वाहन क्रमांक सी जी/15/डी एक्स/3296 को दिसम्बर 2023 में क्रय किया था, तथा वाहन का पंजीयन परिवहन कार्यालय से अपने नाम पर करवाया।

वाहन में छोटी मोटी खराबी थी जिसकी जानकारी अभय नायडू को देने पर दिनांक 09.01.2024 को अभय नायडू प्रार्थी के शो रूम आकर वाहन को ठीक कराने की बात कहकर वाहन को लेकर चला गया। प्रार्थी द्वारा 02 दिन उपरांत अभय नायडू से संपर्क करने पर एक दो दिन में वाहन वापस कर पहंुचाना कहा गया। बहुत दिन बीत जाने के उपरांत भी अभय नायडू द्वारा वाहन को वापस नहीं करने पर प्रार्थी द्वारा मोबाईल फोन से संपर्क करने पर अभय नायडू प्रार्थी का काल रीसिव नहीं करता था।

इसी दौरान किसी व्यक्ति के माध्यम से प्रार्थी को जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त वाहन को अम्बिकापुर में देखा गया है। जिस पर प्रार्थी अंबिकापुर जाकर पता किया तो जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त वाहन को अभय नायडू ने अंबिकापुर निवासी एक व्यक्ति को बिक्री कर दिया था तथा वाहन को व्यक्ति ने विक्रय करने हेतु अंबिकापुर के एक आटो डील में दिया था जिसे आटो डील के संचालक द्वारा एक अन्य व्यक्ति को विक्रय कर दिया गया था। इस प्रकार अभय नायडू द्वारा प्रार्थी की वाहन क्रेटा क्रमांक सी जी/15/डी एक्स/3296 को ठीक कराने के नाम पर ले जाकर अन्य को विक्रय कर अमानत में खयानत किया गया, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 377/24 धारा 409 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

जिस पर आरोपी अभय नायडू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से क्रेटा वाहन क्रमांक सी जी/15/डी एक्स/3296 कीमती लगभग 15,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी – अभय नायडू पिता ए सी एस नायडू उम्र 42 साल निवासी मकान नंबर बी/08 गली नंबर आर/2 मेमोरियल अपार्टमेंट विनोभा नगर थाना तारबहार जिला बिलासपुर।

- Advertisement -
    Latest News

    गरियाबंद में पत्रकारों पर हमला — लोकतंत्र के प्रहरी असुरक्षित, माफिया बेलगाम,देखिए विडिओ छत्तीसगढ की बडी खबर

    रिपोर्ट: मनीष जायसवाल, JB News Korbaगरियाबंद/कोरबा, छत्तीसगढ़।छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ अब निशाने पर है। गरियाबंद जिले के...

    More Articles Like This