Sunday, February 15, 2026

रायपुर दक्षिण में कल उपचुनाव,कलेक्टर गौरव सिंह ने देर रात किया मतदान केंद्र का निरीक्षण

Must Read

रायपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह देर रात दक्षिण विधान सभा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने निकलें। उनके साथ नगर निगम कमिश्नर अभिनाश मिश्रा , जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. सिंह ने जोन 04 के सरस्वती स्कूल स्थित मतदान केंद्र का किया निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने कहा कि सभी मतदान केन्दों में पेयजल, शौचालय और आवश्यकतानुसार टेंट पंडाल की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतदान दलों को रात में रुकने बिस्तर इत्यादि की व्यवस्था मुहैया करवाएं। साथ ही डॉ सिंह ने कहा कि उनके लिए दैनंदिनी आवश्यकताओं जैसे टूथब्रश आदि देना सुनिश्चित करे।

बूथों में पहचान चिन्ह और कतार सिस्टम बनाएं, उन्हीने और मतदान दलों को रात रूकने के दौरान उनके सोने के लिए बिस्तर आदि की व्यवस्था भी करें। उल्लेखनीय है कि 13 नवंबर को दक्षिण विधान सभा उप चुनाव के लिए मतदान होगा।

- Advertisement -
Latest News

एक्सीडेंट से दोहरा सदमा: रॉन्ग साइड से ट्रेलर घर के आंगन में घुसने से बर्तन धो रही गर्भवती महिला की मौके पर मौत, ग्रामीणों...

कोरबा। हरदीबाजार के मुड़ापार बाजारपारा में रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर के सड़क किनारे घर के आंगन में घुसने...

More Articles Like This