रिमांड खत्म, कवासी लखमा को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा

Must Read

रायपुर। शराब घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक कवासी लखमा की न्यायिक रिमांड खत्म होने पर आज उन्हें ED की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां ईडी न्यायिक रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में ईडी ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा के ठिकानों पर छापा मारा था। इस दौरान ईडी को कई अहम दस्तावेज मिले थे. पूछताछ के बाद ईडी ने कवासी लखमा को 15 जनवरी को गिरफ्तार किया था।

ED का आरोप है कि, पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक कवासी लखमा सिंडिकेट का अहम हिस्सा थे। लखमा के निर्देश पर ही सिंडिकेट काम करता था। इनसे शराब सिंडिकेट को मदद मिलती थी। वही शराब नीति बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिससे छत्तीसगढ़ में FL-10 लाइसेंस की शुरुआत हुई। ED का दावा है कि लखमा को आबकारी विभाग में हो रही गड़बड़ियों की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने उसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया।

- Advertisement -
Latest News

भू अर्जन मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी को सौंपा ज्ञापन

रायगढ़। घरघोड़ा क्षेत्र एसईसीएल द्वारा ग्राम पोरडा, पोरडी तथा कुर्मीभौना में किये जा रहे भू अर्जन से संबंधित समस्याओं...

More Articles Like This