Monday, February 16, 2026

रेलवे ट्रेक पर मिला युवक का शव,पुलिस जुटी जांच में,मृतक की नहीं हो सकी पहचान

Must Read

कोरबा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रेक के किनारे एक युवक का शव पाया गया है। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। रेलवे ट्रक पर काम कर रहे कर्मियों की नजर जब शव पर पड़ी तब रेलवे पुलिस के साथ ही स्थानीय पुलिस को भी सूचित किया गया,जिसके बाद मानिकपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक की शिनाख्ती का प्रयास पुलिस ने काफी किया लेकिन सफलता नहीं मिली। चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है,हालांकि इस मौत को पुलिस संदेह के नजर से भी देख रही है। फिलहाल मृतक की शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है जिसके बाद ही पुलिस की जांच आगे बढ़ेगी।

- Advertisement -
Latest News

शिव आरती, दीपोत्सव और भव्य आतिशबाजी के साथ उद्योगमंत्री लखन देवांगन ने किया – पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ

कोरबा 15 फरवरी 2026/ ऐतिहासिक नगरी पाली में आज रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली महोत्सव 2026...

More Articles Like This