लावारिस शव के प्रति सहृदयता दिखा गए चौकी प्रभारी वैभव तिवारी, चौकी से निकली अंतिम यात्रा

Must Read

कोरबा। एसईसीएल कुसमुण्डा डंपिंग यार्ड के मिले लावारिस लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ ही उनके घरवालों का पता लगाने के लिए अथक प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो बुधवार को सर्वमंगला पुलिस ने उनका अंतिम संस्कार करवा दिया।

सर्वमंगला चौकी प्रभारी वैभव तिवारी ने बताया कि एसईसीएल के डंपिंग यार्ड में  8 नवम्बर को 65 वर्ष का एक व्यक्ति मृत अवस्था मे मिला था। पोस्टमार्डम के बाद उसे मर्चुरी में रखा गया था और परिजनों की तलाश की रही थी।

6 दिनों तक अथक प्रयासों के मध्य डेथ बॉडी मर्चुरी में रखने के बाद भी मृतक के परिजनों का पता नही मिल सका तो आज सर्वमंगला चौकी से उसकी अंतिम यात्रा निकालकर हिन्दू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया है।पुलिस के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र के अलावा सोशल मीडिया पर भी सराहना हो रही है।

- Advertisement -
Latest News

नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार” — बस्तर बना ‘नो नक्सल जोन’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ता छत्तीसगढ़

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि बस्तर अब नक्सलवाद...

More Articles Like This