Sunday, February 15, 2026

लिंक्स फाउंडेशन (विनोबा) द्वारा आयोजित शिक्षण उत्सव 2025 में शिक्षा के प्रति समर्पित सेवा और प्रतिबद्धता से जुड़े शिक्षकों , अधिकारियों , समन्वयकों की एक अनूठी, अविस्मरणीय कार्यशाला जांजगीर के ड्रीम पॉइंट होटल में आयोजित की गई ।

Must Read

जांजगीर।   लिंक्स फाउंडेशन (विनोबा) द्वारा आयोजित शिक्षण उत्सव 2025 में शिक्षा के प्रति समर्पित सेवा और प्रतिबद्धता से जुड़े शिक्षकों , अधिकारियों , समन्वयकों की एक अनूठी, अविस्मरणीय कार्यशाला जांजगीर के ड्रीम पॉइंट होटल में आयोजित की गई । इस मंच में जिले के कलेक्टर श्री आकाश छिकारा जी , सहायक कलेक्टर श्री दुर्गाप्रसाद अधिकारी जी , विनोबा के फाउंडरर सीईओ श्री संजय डालमिया जी सहित शिक्षा से जुड़े विशेषज्ञ उपस्थित थे । इस उत्सव में शिक्षा गुणवत्ता में सुधार कर सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बढ़ाने सभी ने अपने अपने विचार साझा किए ।आज सभी के बीच मुझे भी मंच साझा करने का अवसर मिला । अपनी टीम को लीड करने का भी मौका मिला ।

टीम के साथ
= वर्तमान परिदृश्य में शासकीय
स्कूलों का क्या और कितना
महत्व है ।
= वर्तमान परिदृश्य को ध्यान में
रखते हुए अनपढ़ / बिना पढ़े
लिखे बच्चों के बारे में आप
क्या सोचते है ।
= शासकीय स्कूलों में छात्रों की
की उपस्थिति में सुधार
= उपस्थिति में आने वाली बाधा
= स्कूल और सामुदायिक स्तर
स्तर पर सुधार के लिये प्रभावी
रणनीतियां
= उपस्थिति सुधार में शिक्षकों
की भूमिका


इस टॉपिक पर अपनी बात रखते हुए प्रेजेंटेशन दिया । इस मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला । सबके बीच मंच साझा करने से एक नई प्रेरणा मिली, सम्मान का अवसर मिला, अपने विचार रखने का अवसर मिला यही नही शिक्षा के क्षेत्र में एक नई ऊर्जा और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिये मोटिवेट हुई ।शिक्षा से जुड़े विशेषज्ञों के अनुभव और विचारों से प्रेरित होकर और अधिक बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरणा मिली । यह अविस्मरणीय कार्यशाला रही इसमें रायपुर , दुर्ग , धमतरी , गरियाबंद सहित अन्य जिलों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले शिक्षक , अधिकारी एवं शिक्षाविद शामिल थे ।

ऐसी कार्यशला से बहुत कुछ सीखने को मिलता है जो हम सबके लिए बहुत कारगर है । निश्चित ही यह कार्यशला सबके लिए उपयोगी साबित होगी और इसका लाभ हमारे छात्रों को मिलेगा । कार्यशाला के बाद अंत में सहायक कलेक्टर सर द्वारा शिक्षा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने के लिए शपथ दिलाई गयी जिसके लिए मैं उन्हें हृदय से धन्यवाद देती हूं । वही सीईओ सर ने सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करते हुए शपथ दिलाया । मै सीईओ सर एवं विनोबा टीम को बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित करती हूं कि मुझे इस अनूठी कार्यशाला में मंच साझा करने का अवसर दिया ।

- Advertisement -
Latest News

बुलडोजर चला नक्सलियों के स्मारक पर , देखिए वीडियो

नक्सलियों के आधार स्तम्भ पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। सुकमा जिले के बुर्कलंका में वर्ष 1998...

More Articles Like This