Monday, February 16, 2026

लैंडिंग से ठीक पहले फट गया फ्लाइट का टायर, सामने आई बड़ी जानकारी….।

Must Read

चेन्नई (तमिलनाडू) : जयपुर से चेन्नई आ रहे एक विमान बड़े हादसे का शिकार होते-होते रह गया। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह चेन्नई एयरपोर्ट पर उतरने से पहले ही विमान का टायर फट गया था, कई बार ऐसे मामले में बड़ी दुर्घटना की आशंका रहती है। वहीँ इसकी जानकारी मिलने के बाद विमान में बैठे यात्रियों की जान अटक गई। हालांकि अधिकारियों ने इस विमान की इमरजैंसी लैंडिग कराई। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री और चालक दल के सभी सदस्य विमान से सुरक्षित उतर गए। उन्होंने बताया कि विमान के एयरपोर्ट पर उतरने से पहले पायलट को टायर फटने का पता चला। इसके बाद उसने इस बारे में अधिकारियों को सूचित किया। अधिकारियों के अनुसार, पायलट से सूचना मिलने पर ऐसी परिस्थितियों में विमान को उतारने के लिए निर्धारित मानदंडों का पालन किया गया है। 

इस मामले में अधिकारियों ने बताया कि विमान को आपातकालीन परिस्थिति में उतारा गया। इसके बाद विमान का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान इसका पहिया नंबर-2 क्षतिग्रस्त मिला, जिसके बाएं हिस्से से कई टुकड़े अंदर की ओर से बाहर आ रहे थे। इसी तरह के एक हादसे में अमेरिका में एक विमान अनियंत्रित होकर मकान पर गिर गया था। विमान आयोवा से मिनेसोटा जा रहा था। विमान दुर्घटनाग्रस्ट होकर मिनियापोलिस उपनगर के एक मकान पर गिरा, जिससे विमान में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। ब्रुकलिन पार्क के प्रवक्ता रिसिकट अडेसाओगुन ने बताया कि मकान में रह रहे लोगों को इस हादसे में कोई चोट नहीं आई है, लेकिन मकान नष्ट हो गया है। ऐसे में यह बड़े हादसे का शिकार भी हो सकता था।

- Advertisement -
Latest News

मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, मिली डरा देने वाली चीजें, हाल देख पुलिस के भी उड़े होश

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही इलाके के माहुद बी गांव में एक मासूम बच्ची...

More Articles Like This