लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर भाजपा कोरबा द्वारा भव्य कार्यशाला का आयोजनसुशासन, महिला सशक्तीकरण और सांस्कृतिक मूल्यों पर हुआ विमर्श,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा, 19 मई — पुण्यश्लोक महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी कोरबा द्वारा एकात्म परिसर में ऐतिहासिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अहिल्याबाई के सुशासन, न्यायप्रियता, महिला सशक्तीकरण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और सामाजिक समरसता जैसे आदर्शों पर गहन चर्चा हुई।

भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा,

“महारानी अहिल्याबाई ने जनसेवा और धर्म-संस्कृति की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हीं के पदचिह्नों पर चलते हुए सुशासन की मिसाल कायम कर रहे हैं।”

कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन ने कहा,

“अहिल्याबाई नारी शक्ति की प्रतीक हैं। उन्होंने महिला सेना बनाई, विधवाओं के हित में कार्य किया और मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया। मोदी सरकार की योजनाएं जैसे उज्ज्वला, आयुष्मान और जन-धन, उनके ही आदर्शों को आगे बढ़ा रही हैं।”

बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने विस्तार से बताया,

“अहिल्याबाई का शासन दूरदर्शिता, नीति-नैतिकता और जनकल्याण का आदर्श उदाहरण है। उन्होंने पंचायती व्यवस्था लागू कर सत्ता का विकेंद्रीकरण किया। आज मोदी जी का ‘सबका साथ, सबका विकास’ भी उसी सोच की आधुनिक अभिव्यक्ति है।”

कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक डॉ. राजीव सिंह ने किया।
मंचासीन प्रमुखों में शामिल रहे — कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर, महापौर संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर जोकेश लंबा, भाजपा जिला प्रभारी गोपाल साहू, हितानंद अग्रवाल, लकी नंदा, अजय चंद्रा, पवन सिन्हा सहित अनेक गणमान्य।

विशेष उपस्थिति: भाजपा के जिला-मंडल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि और वरिष्ठ कार्यकर्ता।

भाजपा कोरबा का विशेष अभियान (21-31 मई):

मंदिरों की सफाई

महिला सम्मान समारोह

छात्रावासों में परिचर्चा

सार्वजनिक प्रदर्शनी

सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम

इस अभियान का उद्देश्य अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना और भारतीय संस्कृति को मजबूती प्रदान करना है।

JB News, कोरबा

- Advertisement -
Latest News

More Articles Like This