शादी में परोसी करमत्ता भाजी बनी ज़हर, 15 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार

Must Read

अभनपुर. शादी समारोह में खाना खाने के बाद 15 से ज्यादा लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं. आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह मामला ग्राम परसदा का है. जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह ग्राम परसदा में एक शादी समारोह में गांव के लोगों और परिजनों ने भोजन किया था.

इसके कुछ देर बाद ही कुछ लोगों को उल्टी और दस्त होने लगा. बताया जा रहा है कि बीमार पड़े सभी लोगों ने करमत्ता भाजी की सब्जी खाई थी, जिसके बाद सभी की तबियत बिगड़ी है. नवापारा सीएचसी प्रभारी डॉ. तेजेंद्र साहू ने बताया कि फूड पॉइजनिंग के कारण करीब 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी की हालत में सुधार आ गया है. सभी को ठीक होने के बाद घर भेज दिया जाएगा.

- Advertisement -
Latest News

जेसीआई कोरबा सेंट्रल ने किया मेगा एआई बिजनेस ट्रेनिंग का आयोजन

जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा व्यवसायियों, उद्यमियों, स्टार्टअप संचालकों एवं प्रोफेशनल्स के लिए “द मेगा बिजनेस ट्रेनिंग – एआई टूल्स...

More Articles Like This