Monday, February 16, 2026

शासकीय राशन दुकानों से पीओएस मशीनें जल्द हो जाएगी बाहर, लगाई जाएगी एलआई स्कैनर युक्त वीए 2 वन ई-पीओएस डिवाइस

Must Read

कोरबा 15 जून। उचित मूल्य की राशन दुकानों (पीडीएस) में चार साल पहले लगाई गई पीओएस मशीनें जल्द ही दुकानों से बाहर हो जाएंगी। इसके स्थान पर एलआई स्कैनर युक्त वीए 2 वन ई-पीओएस डिवाइस लगाई जाएगी।

बताया जा रहा है कि पुरानी पीओएस मशीन राशन वितरण की पारदर्शिता में खरी नहीं उतर पाई। राशन वितरण में लगातार गड़बड़ी की शिकायतें मिलती ही रही। इस वजह से पूरे प्रदेश में सभी पुरानी मशीनों की जगह नई मशीनें लगाई जा रही है। इसी वजह से इस माह से पीओएस मशीन से वितरण बंद कर दिया गया है और ओटीपी सिस्टम को लागू किया गया है। पुरानी मशीनों को बदलने की शुरूआत भी प्रदेश में हो चुकी है। नई मशीन मिलते ही सभी पीडीएस संचालकों को ट्रेनिंग दी जाएगी और फिर नई मशीन से वितरण भी शुरू हो जाएगा। जिसके बाद फिर से अंगूठा लगाकर राशन वितरण होगा।

पीडीएस दुकान में जो नई अपग्रेड पीओएस मशीन लगेगी, यह पुरानी मशीन से काफी छोटी टैबलेट के आकार की है। इसमें प्रिंगरप्रिंट सेंसर को अपडेट किया गया है। पुरानी मशीन में सबसे ज्यादा परेशानी हितग्राहियों के अंगूठे के निशान नहीं आने की समस्या थी। वहीं दूसरी समस्या सर्वर की थी। जिसे नई मशीन में अपग्रेड कर दूर करने का प्रयास किया गया है। बता दें, पिछले 8 साल में राशन दुकानों की मशीनों को दो-तीन बार बदला जा चुका है। वर्ष 2021 से हितग्राहियों के आधार नंबर, मोबाइल नंबर को राशन कार्ड से लिंक करने के बाद पीओएस मशीन से राशन वितरण हो रहा है।

- Advertisement -
Latest News

मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, मिली डरा देने वाली चीजें, हाल देख पुलिस के भी उड़े होश

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही इलाके के माहुद बी गांव में एक मासूम बच्ची...

More Articles Like This