Tuesday, February 17, 2026

शोक संदेश: दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति कोसाबाड़ी फेस-1 के वरिष्ठ सदस्य जे.के. तिवारी को पत्नी शोक, कल शुक्रवार को किया जाएगा अंतिम संस्कार

Must Read

कोरबा/दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति कोसाबाड़ी फेस-1 के सक्रिय एवं वरिष्ठ सदस्य जे. के. तिवारी की धर्मपत्नी श्रीमती सुभाषिनी तिवारी का आज दोपहर लगभग 1 बजे निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थी । वे अपने पीछे पुत्र अविनाश एवं पुत्री अंजली तिवारी समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गईं।

श्रीमती तिवारी के निधन की खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी। तिवारी परिवार के शुभचिंतक, मित्र एवं रिश्तेदार उनके निवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढ़ाढस बंधाने का प्रयास कर रहे हैं । परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक कल शुक्रवार को प्रातः 11 बजे आरपी नगर स्थित उनके निवास से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी, इसके बाद पोड़ीबहार मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा ।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में खेल उत्सव का आगाज़, केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 22वें वर्ष में प्रवेश,देखिए विडिओ

स्वर्गीय केशव लाल मेहता की स्मृति में आयोजित केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के 22वें वर्ष के...

More Articles Like This