शोक समाचार: कांग्रेस नेता सुमित दुहलानी का आकस्मिक निधन, कटघोरा नगर में शोक की लहर.

Must Read

कोरबा/कटघोरा, 1 मई 2025: कटघोरा नगर के लोकप्रिय एवं सक्रिय युवा कांग्रेस नेता सुमित दुहलानी (बब्बू) का आज दोपहर अचानक निधन हो गया। इस दुःखद समाचार ने पूरे नगर, आसपास के क्षेत्रों एवं राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ा दी है। उनके असमय निधन से समाज के विभिन्न वर्गों में गहरी शोक व्याप्त है।

सुमित दुहलानी युवा कांग्रेस के एक जुझारू, कर्मठ और जनसेवा में समर्पित नेता के रूप में जाने जाते थे। वे न केवल राजनीति में सक्रिय थे, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उनकी उल्लेखनीय भागीदारी रहती थी। युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही है। वे हमेशा जनहित के मुद्दों को मुखर रूप से उठाते रहे और आम जनता के बीच मजबूत पकड़ बनाकर रखते थे।

कई वर्षों से सक्रिय राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने वाले सुमित दुहलानी ने कांग्रेस पार्टी के लिए स्थानीय स्तर पर कई आंदोलनों और अभियानों का नेतृत्व किया। उन्हें एक संवेदनशील, सहयोगी और मिलनसार नेता के रूप में जाना जाता था, जो हर वर्ग के लोगों से जुड़कर उनकी समस्याओं के समाधान हेतु हमेशा तत्पर रहते थे।

उनके निधन की खबर मिलते ही नगरवासी, शुभचिंतक, पार्टी कार्यकर्ता एवं नेता बड़ी संख्या में उनके निवास पहुंचे। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक मंचों तक श्रद्धांजलि संदेशों की बाढ़ आ गई है। कांग्रेस पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

सुमित दुहलानी का अंतिम संस्कार कटघोरा के राधासागर मुक्तिधाम में किया जाएगा, जहां नगरवासी, राजनैतिक सहयोगी एवं उनके सैकड़ों शुभचिंतक अंतिम दर्शन कर उन्हें नम आंखों से विदाई देंगे।

- Advertisement -
Latest News

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर गरजीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, बोलीं— महिला आरक्षण रोकना महिलाओं के सम्मान पर आघात

गरियाबंद :  नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कांग्रेस...

More Articles Like This