सेवा संकल्प से पर्यावरण संरक्षण तक — श्री गोपाल मोदी के नेतृत्व में रिस्दी में भाजपा ने रोपे हरियाली के पौधे
कोरबा। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत कोसाबाड़ी मंडल भाजपा द्वारा विभिन्न सेवा एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रिस्दी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विद्यालय परिसर में विभिन्न पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन और प्रकृति के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजु सिंह जी, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर जी, जिला मीडिया प्रभारी श्री अर्जुन गुप्ता जी, जिला सह संयोजक सोशल मीडिया श्री नीरज ठाकुर जी, मंडल कोषाध्यक्ष श्री अनिल वस्त्रकार जी, वार्ड पार्षद श्री प्रताप सिंह कंवर जी, अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष श्री कृपाल सिंह कंवर जी, झुग्गी-झोपड़ी सह संयोजक श्री ललेश दुबे जी, श्री दिनो महराज जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा से श्रीमती स्वाति कश्यप जी, श्रीमती केया सेन जी एवं श्रीमती चंचला राठौर जी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री भजन सिंह कंवर जी, मंडल कार्यसमिति सदस्य श्री संजय बरेठ जी एवं श्री बलदेव दीवान जी, शक्ति केंद्र संयोजक श्री वीरेंद्र नायक जी, सह संयोजक श्री मिलन दास जी, अनुसूचित जाति मंडल महामंत्री श्री मनोज कंवर जी, श्री अमर दास जी, श्री नीतु यादव जी एवं श्री राधेश्याम केवट जी सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
विद्यालय की ओर से प्राचार्य श्रीमती फुलकेरिया टोप्पो जी एवं श्रीमती ममता मिंज जी सहित विद्यालय परिवार भी उपस्थित रहा।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, जनजागरूकता और सामाजिक सरोकारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और आज लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली एवं स्वच्छ वातावरण का आधार बनेंगे।


















