Tuesday, February 17, 2026

श्री श्याम बाबा मंदिर में पाहूजा परिवार ने मनाई शादी की 31 वीं वर्षगांठ – संकीर्तन और छप्पन भोग के साथ मनाया गया भक्ति समारोहJB News | रिपोर्ट – मनीष जायसवाल

Must Read

कोरबा: शहर के प्रतिष्ठित पाहूजा परिवार ने अपनी शादी की 31वीं सालगिरह को एक विशेष और भक्ति भाव से भरे समारोह के रूप में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने होटल या किसी अन्य स्थान पर आयोजन करने के बजाय श्री श्याम बाबा मंदिर में संकीर्तन कार्यक्रम आयोजित कर श्याम बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्याम मित्र मंडल के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में भक्तों ने श्याम बाबा की भक्ति में लीन होकर संकीर्तन किया और बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। पाहूजा परिवार द्वारा बाबा को भव्य छप्पन भोग अर्पित किया गया।

इस भावपूर्ण आयोजन में श्याम प्रेमियों और प्रियजनों ने भाग लेकर पाहूजा परिवार को चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया और उनके इस पुण्य कार्य के लिए बधाई दी।

श्याम मित्र मंडल के सदस्यों ने इस अवसर पर कहा कि श्याम बाबा के दरबार में जन्मदिन, सालगिरह व अन्य शुभ अवसरों पर ऐसे भव्य भक्ति आयोजन अब लगातार कोरबा वासियों द्वारा किए जा रहे हैं।

श्याम मंदिर, जो मिडिल स्कूल के पास स्थित है, दिन-ब-दिन अधिक प्रसिद्ध होता जा रहा है। अब भक्तगण अपनी निजी पारिवारिक शुभ अवसरों पर भी इस मंदिर में भक्ति कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

JB News से मनीष जायसवाल की रिपोर्ट
जय श्री श्याम!

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में खेल उत्सव का आगाज़, केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 22वें वर्ष में प्रवेश,देखिए विडिओ

स्वर्गीय केशव लाल मेहता की स्मृति में आयोजित केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के 22वें वर्ष के...

More Articles Like This