कोरबा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री श्याम मंदिर परिसर, कोरबा में श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा आयोजित श्री कृष्ण कथा महोत्सव में उद्योग एवं आबकारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी पहुंचे।
मंत्री लखन देवांगन ने श्री श्याम मंदिर में बाबा श्याम के दर्शन एवं विधिवत पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने बाबा श्याम से कोरबा सहित प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

आयोजन में वृंदावन से पधारे पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी के श्रीमुख से श्रीकृष्ण कथा का श्रद्धालुओं ने श्रवण किया। कथा के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी जी, पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन जी, श्री गोपाल अग्रवाल जी, श्री महेंद्र अग्रवाल जी, श्री सचिन कुमार सिंघल जी, श्री जयदेव मिडिया जी, श्री अरुण बजाज जी, श्री नरेश अग्रवाल जी, श्री राकेश नागरमल अग्रवाल जी, श्री दयाशंकर अग्रवाल जी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा। 🙏🚩
जय श्री कृष्ण! 🌸 जय श्री श्याम! 🚩
📺 JB News Korba के लिए मनीष जायसवाल की रिपोर्ट।
अगर आपको यह समाचार पसंद आया हो तो JB News Korba चैनल को Subscribe करें, वीडियो को Like करें, Comment करें और अपने दोस्तों एवं परिवार के साथ Share जरूर करें।
JB News Korba — आपके शहर की हर खबर, सबसे पहले और सबसे करीब।

















