Saturday, February 14, 2026

संत श्री जलाराम बापा का जयंती उत्सव 08 नवंबर को, टीपी नगर से निकलेगी शोभायात्रा

Must Read

कोरबा, श्री जलाराम सेवा समिति द्वारा जलाराम मंदिर में संत श्री जलाराम बापा का जयंती उत्सव 08 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। 08 नवंबर शुक्रवार को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर में विराजित श्री विग्रहो का वस्त्र बदला जाएगा जिसके दाता स्व. जयंती भाई देवजी भाई पटेल अग्रसेन मार्ग कोरबा होंगे। सुबह 9.30 बजे जलाराम बापा का अभिषेक पूजन, अखंड दीप प्रागट्य किया जाएगा।
दोपहर 3 बजे शोभायात्रा नंदलाल भाई जेठवा के प्रतिष्ठान सेफ एक्सप्रेस स्टेडियम रोड टीपी नगर से डीडीएम रोड स्थित जलाराम मंदिर तक निकाली जाएगी। शाम 5 बजे संयुक्त सभा, वार्षिक आय-व्यय की प्रस्तुति के बाद दाताओं का आभार व्यक्त किया जाएगा।


शाम 6.30 बजे दैनिक पूजा-आरती पश्चात जलाराम बापा की महाआरती होगी। रात्रि 7.30 बजे से महाप्रसाद भंडारा आयोजित होगा। महाप्रसाद भंडारा के दाता पीयूष भाई नितिन भाई राठौड़ व कल्पेश भाई नितिन भाई राठौड़ (पीयूष सीट मेकर्स) होंगे। जलाराम सेवा समिति के किशोर भाई पटेल ने गुजराती समाज के सभी सदस्यों से सपरिवार आयोजन में शामिल होने आग्रह किया है।

- Advertisement -
Latest News

किसानों की सुविधा के लिए गांवों में लग रहा किसान चौपाल, कृषि संवाद को मिल रहा सशक्त मंच

कोरबा। किसानों को खेती से जुड़ी जानकारी, सरकारी योजनाओं का लाभ और विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...

More Articles Like This