Sunday, February 15, 2026

संदूक में छिपा मिला आशिक भतीजा, मुंह पर कालिख पोतकर हुई धुनाई, सामने आया ये मामला….।

Must Read

कुशीनगर (उ.प्र.) : जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां अपनी प्रेमिका की शादी के चार दिन बाद उससे मिलने पहुंचे एक युवक को युवती के ससुराल वालों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे जबरदस्त पीटा गया, कुर्सी से बांधा गया और उसके मुंह पर कालिख भी पोती गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

मामला है अकबरपुर खास गांव के राहुल की शादी 5 तारीख को तुर्कपट्टी थाना के सुपही गांव की पूजा से हुई थी। रविवार को पूजा का पूर्व प्रेमी गोलू, जो राहुल का रिश्ते में भतीजा है, चोरी-छिपे उसके ससुराल पहुंच गया था। घरवालों को युवक के आने की भनक लग गई। उन्होंने उसे ढूंढना शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि खोजबीन के दौरान, युवक एक संदूक के अंदर छिपा हुआ मिला। उसे देखते ही घर में हंगामा मच गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने युवक की पिटाई कर दी।

सोमवार सुबह आरोपियों ने गोलू के मुंह पर कालिख और लिपस्टिक पोत दी। उसे कुर्सी से बांध दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौजूद लोगों ने युवक को छोड़ने से मना कर दिया। शाम को समझा-बुझाकर उसे थाने ले जाया गया। गोलू की मां सुमित्रा की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को श्रीराम और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस मामले में बताया जा रहा है कि युवक का महिला के साथ पहले से ही प्रेम-प्रसंग चल रहा था.। हिला के पति को पहले से ही उस पर शक था। जैसे ही उन्हें मौका मिला, उन्होंने महिला को रंगेहाथ पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, महिला की शादी अभी चार दिन पहले ही हुई थी और वह अपने ससुराल आई थी। युवक कुंवारा है और वह रिश्ते में महिला का भतीजा लगता है।

- Advertisement -
Latest News

पांच पिंड महादेव मंदिर में पूर्व मंत्री ने की पूजा-अर्चना

कोरबा। कमला नेहरू कॉलेज के पीछे हसदेव नदी तट स्थित पांच पिंड महादेव मंदिर में प्रदेश के पूर्व राजस्व...

More Articles Like This