Sunday, February 15, 2026

संभल में एक और बंद मंदिर मिला:1978 के दंगे के बाद हिंदू परिवार पलायन कर गए थे, तब से बंद है मंदिर

Must Read

संभल.संभल में 4 दिन में 2 बंद मंदिर मिले हैं। दोनों मुस्लिम बहुल इलाके में हैं। पहला कार्तिकेश्वर मंदिर 14 दिसंबर को जामा मस्जिद से डेढ़ किलोमीटर खग्गूसराय में मिला था। दूसरा आज यानी मंगलवार को हयात नगर के सरायतरीन में मिला। मंदिरों की बीच की दूरी 2 किलोमीटर है।

प्रशासन को बिना नाम के पत्र में मंदिर बंद होने की जानकारी मिली थी। पुलिस और राजस्व की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से बातचीत की। लोगों ने बताया- मंदिर काफी समय से बंद था। पहले यहां 30-40 हिंदू परिवार रहते थे, जो 1978 के दंगे के बाद पलायन कर गए।

4 दिन पहले मिले कार्तिकेश्वर मंदिर के पास मस्जिद के पास कुआं मिला है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर पालिका ने कुएं को बंद करा दिया था। मंगलवार को प्रशासन की टीम ने बंद कुएं को खुदवाना शुरू किया।

- Advertisement -
Latest News

एक्सीडेंट से दोहरा सदमा: रॉन्ग साइड से ट्रेलर घर के आंगन में घुसने से बर्तन धो रही गर्भवती महिला की मौके पर मौत, ग्रामीणों...

कोरबा। हरदीबाजार के मुड़ापार बाजारपारा में रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर के सड़क किनारे घर के आंगन में घुसने...

More Articles Like This