सड़क के किनारे बने एक घर में घुसा कैप्सूल वाहन-टली बड़ी अनहोनी…वाहन चालक गिरफ्तार….

Must Read

कोरबा । कोरबा जिले के प्रगति नगर-कोरबा मार्ग पर एक फ्लाई ऐश कैप्सूल वाहन सड़क के किनारे बने एक घर में जा घुसा। घटना के कुछ देर में पुलिस की टीम यहां पहुंची। उसने चालक को अपने कब्जे में लिया। दर्री क्षेत्र में हसदेव नदी पर निर्मित नए पुल के पास मुख्य मार्ग पर यह घटना हुई है।
जानकारी के अनुसार फ्लाई ऐश की ट्रांसपोर्टिंग में लगा एक कैप्सूल वाहन इस क्षेत्र से गुजर रहा था। इस दरम्यान चालक का स्टेयरिंग पर से नियंत्रण छूट हुआ और वाहन सड़क से उतरकर एक कच्चे मकान में जा घुसा। पड़ोस की महिला ने बताया कि आसपास के लोगों ने आवाज सुनी तो भाग कर मौके पर पहुंच पुलिस को जानकारी दी।
कुछ देर में पुलिस कर्मी यहां आए और वाहन चालक को अपने कब्जे में लिया। पता चला है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन ने जिस मकान को अपनी चपेट में लिया है, घटना के दौरान उसमें कोई नहीं था वरना एक बड़ी दुर्घटा के होने से इंकार नहीं किया जा सकता हैं। बताया जा रहा है कि घर पर रखे कुछ सामान टीवी, फ्रिज, कूलर, अलमारी के अलावा खाद्य सामग्री क्षतिग्रस्त हुई है जिससे उमकान मालिक को नुकसान हुआ है।

- Advertisement -
Latest News

तिरंगे के रंग में रंगेगा कोरबा, 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

सीतामढ़ी से दोपहर 2 बजे होगा शुभारंभ, सीएसईबी चौक से घंटाघर तक निकलेगी पदयात्रा; भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने...

More Articles Like This