सड़क दुर्धटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत, मेहमानी कर लौट रहे थे

Must Read

कोरबा । कोरबा जिले के बांगो थाना अंतर्गत मोरगा चौकी क्षेत्र में शनिवार रात ग्राम मदनपुर-पुटा के बीच दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें कोरबी चौकी निवासी गनपत कुर्रे एवं मोटरसाइकिल में पीछे बैठा युवक मिसीया निवासी जीवन कुर्रे की मौत हो गई।

दोनों उदयपुर से मेहमानी कर घर कोरबी लौट रहे थे, तभी मोरगा चौकी के ग्राम मदनपुर के पास रात्रि में सामने से तेज रफ्तार वाहन के आने से मार्ग में एक खडी ट्रक के पीछे जोरदार टक्कर हो जाने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शव को बाहर निकाला। 11 जनवरी 2025 को पोस्टमार्टम कराने पोड़ी उपरोड़ा रवाना कर दिया। शवों को पीएम उपरांत उनके परिवारजनों सौंप दिया गया।

- Advertisement -
Latest News

कला और करुणा का ऐतिहासिक संगम: “मैं अनिकेत हूँ” नाटक ने कोरबा में रचा नया कीर्तिमान

रोटरी क्लब कोरबा एवं महाराष्ट्र मंडल कोरबा के संयुक्त आयोजन से निर्धन प्रतिभावान बच्चों की उच्च शिक्षा हेतु जुटी...

More Articles Like This