Monday, February 16, 2026

सड़क हादसे में एक व्यक्ति की गई जान, कोरबा चांपा मार्ग पर चक्का जाम.देखिए वीडियो

Must Read

कोरबा चांपा मार्ग पर सरगबुंदिया स्थित मड़वा रानी मंदिर के समीप भारी वाहन की चपेट में आकर मंगल सिंह यादव नामक राहगीर की मौत  हो गई। गांव के ही निवासी मंगल सिंह की मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने चक्का जाम कर दिया। घटनास्थल के दोनों और बड़ी संख्या में वाहन फस गए हैं पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइस दे रहे हैं। प्रयास किया जा रहा है कि जल्दी से जल्दी जाम समाप्त हो ताकि लोग अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सके

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। ग्रामीणों ने दोषी वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी और सड़क सुरक्षा उपायों की मांग की।

सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि दोषी वाहन की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उनकी मांगों पर विचार करने का भरोसा दिया।

- Advertisement -
Latest News

शिव आरती, दीपोत्सव और भव्य आतिशबाजी के साथ उद्योगमंत्री लखन देवांगन ने किया – पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ

कोरबा 15 फरवरी 2026/ ऐतिहासिक नगरी पाली में आज रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली महोत्सव 2026...

More Articles Like This