सनकी पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, पेट्रोल डालकर लगाया आग, हालत गंभीर

Must Read

कोरबा/   कोरबा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आई है। यहां कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवाडीह में बीती रात एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को घर से कुछ दूर जिंदा जलाने के इरादे से आग लगा दिया। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले राहगिरों ने जब देखा तो महिला बुरी तरह से झुलसी हालत में मिली। राहगिरों की मदद से आनन फानन में उसे अस्पताल भेजा गया। वहीं इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

जानकारी के अनुसार आरोपी पति मानसिक रूप से बीमार है। उसने बीती रात करीब 3 बजे अपनी पत्नी को घर से कुछ दूरी पर पुराने एसईसीएल कालोनी में दुर्गा पंडाल के पास ले जाकर घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से पीड़िता के जले हुए चप्पल, माचिस और पेट्रोल की खाली बोतल बरामद किया है। मामले में पीड़िता के आरोपी पति को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -
Latest News

जब कलेक्टर-एसपी ने थामा माइक.. तो सुरों में ढल गई विदाई की शाम…देखिए विडिओ

आईएएस और आईपीएस की कठिन परीक्षा पास कर सेवा में आने के बाद जिंदगी अक्सर एक तयशुदा और बेहद...

More Articles Like This