Tuesday, February 17, 2026

समाजसेवी गौ सेवक,सांसद बृजमोहन के पिता  रामजीलाल अग्रवाल का निधन,अंतिम संस्कार 25 मई को

Must Read

अंतिम यात्रा रविवार 25 मई 2025 को सुबह 10 बजे मौलश्री विहार, रायपुर से मारवाड़ी शमशान घाट जायेगी

रायपुर। समर्पित समाजसेवी , गौ सेवक श्री रामजी लाल अग्रवाल  का आज शनिवार को 96 वर्ष की आयु में गौ लोक गमन हो गया वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं।वे रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिता थे।

श्री रामजीलाल अग्रवाल  अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी थे। वे श्रीमती सावित्री देवी अग्रवाल, गोपालकृष्ण अग्रवाल, सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, यशवंत अग्रवाल के पिता, श्री विष्णु अग्रवाल के भाई, पूरनलाल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल के चाचा, एवं देवेंद्र अग्रवाल, गणेश अग्रवाल के ताऊजी थे।

उनकी अंतिम यात्रा 25 मई 2025 रविवार को सुबह 10 बजे रामजी वाटिका मौलश्री विहार, वी.आई.पी. रोड, रायपुर से निकलेगी। अंतिम संस्कार मारवाड़ी शमशान रायपुर घाट में संपन्न होगा।

- Advertisement -
Latest News

मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, मिली डरा देने वाली चीजें, हाल देख पुलिस के भी उड़े होश

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही इलाके के माहुद बी गांव में एक मासूम बच्ची...

More Articles Like This