Tuesday, February 17, 2026

सरस्वती शिशु मंदिर घरघोड़ा के विद्यार्थियों ने हाईस्कूल परीक्षा में लहराया परचम!

Must Read

घरघोड़ा। जिले के सरस्वती शिशु मंदिर घरघोड़ा के कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने इस वर्ष के हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। कुल 29 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से अधिकांश ने उत्कृष्ट अंकों के साथ सफलता प्राप्त की।इस गौरवशाली सूची में प्रथम स्थान पर छात्रा सुरभि सिंह उइके रहीं, जिन्होंने 95.33% अंक अर्जित कर विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। और वहीं द्वितीय स्थान विद्यार्थी सुमित यादव को प्राप्त हुआ, जिनका परीक्षा परिणाम 94.66% रहा।

वहीं तृतीय स्थान पर लक्ष्मी रविरंजन रहीं, जिन्होंने 90% अंक अर्जित किए।अन्य प्रमुख स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में – चंचल पैंकरा – 87.83% (चतुर्थ स्थान) सकीना परवीन – 87.33% (पंचम स्थान) आयुष केशरी – 86% (षष्ठम स्थान) दिशा साहू – 82.83% (सप्तम स्थान) खेमराज चौधरी – 79.33% (अष्टम स्थान) चीना बेहरा – 77.16% (नवम स्थान) तनीशा भगत – 71% (दशम स्थान)विद्यालय के भैया-बहनों की इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर है। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष जनेश्वर मिश्रा, व्यवस्थापक सुनील ठाकुर, समिति सदस्यगण, प्राचार्य देव नारायण पटेल, सभी आचार्यगण एवं दीदीयों ने समस्त विद्यार्थियों को हृदयपूर्वक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान कीं। वहीं विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि यह सफलता आने वाले वर्षों में और भी विद्यार्थियों को प्रेरित करेगी तथा वे राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनेंगे।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में खेल उत्सव का आगाज़, केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 22वें वर्ष में प्रवेश,देखिए विडिओ

स्वर्गीय केशव लाल मेहता की स्मृति में आयोजित केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के 22वें वर्ष के...

More Articles Like This