Monday, February 16, 2026

सलीम ने ने लगाई कार में आग और फिर भाग गया, अब पुलिस की गिरफ्त में,

Must Read

रायगढ : रहने को घर नहीं लेकिन सड़कों पर लोगों ने कारें खड़ी कर दी है, जिससे किसी को दुश्मनी निकालनी हो तो उसे सहूलियत हो रही है, सीसीटीवी के भरोसे लोगों ने अपने वाहन घर के बाहर खड़े करना लम्बे समय से शुरू कर दिया है, जिसका फायदा बदमाश उठा रहे है, वहीँ सीसीटीवी निगरानी करेगा, लेकिन घटना को रोक नै सकता है, ये बात लोगों को समझना जरुरी है। कई बार घर के बाहर खड़ी कारों में तोड़फोड़ औउर आगजनी की घटनायें सामने आई है, ऐसे ही छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक अज्ञात  युवक ने अर्टिगा कार में मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दिया, जिसके बाद कार को आग में जलता देख पड़ोसियों ने शोर मचाया। पड़ोसी के चिल्लाने की आवाज सुनकर उठे तो देखा कि उनके घर के बाहर खड़ी अर्टिगा कार जल रही है जिसे किसी तरह से बुझाया गया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। यह मामला जुटमिल थाना क्षेत्र का है। 

घटना में मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम सलीम खान है। वह झुमका बरेली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि, इससे पहले उसने बुलेट और घर में भी आग लगाने कोशिश की थी। ठीक उसी प्रकार बीती रात को सलीम खान ने दुर्गेश यादव के घर के बाहर खड़ी कार में आग लगा दिया था। कार को आग में जलता देख पड़ोसियों ने शोर मचाया। पड़ोसी के चिल्लाने की आवाज सुनकर उठे तो देखा कि उनके घर के बाहर खड़ी अर्टिगा कार जल रही है जिसे किसी तरह से बुझाया गया।  इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर में लगे सीसीटीवी कैमरा चेक किया। जिसमें पुरी घटना कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में आप देख सकते है कि, एक युवक मि‌ट्टी तेल से भरे पानी की बोतल में लेकर दुर्गेश यादव के घर बाहर खड़ी कार में छिड़ककर आग दिया। आग लगाकर भागते हुए देखा जा सकता था। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने आग क्यूँ लगाई इसकी पतासाजी की जा रही है, हालाँकि इसे जबरन बदमाशी के तौर पर देखा जा रहा है।

- Advertisement -
Latest News

शिव आरती, दीपोत्सव और भव्य आतिशबाजी के साथ उद्योगमंत्री लखन देवांगन ने किया – पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ

कोरबा 15 फरवरी 2026/ ऐतिहासिक नगरी पाली में आज रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली महोत्सव 2026...

More Articles Like This