कोरबा। केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण सिंह द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का कहना है कि बजट में भविष्य के लिये कोई रोड मैप नहीं है। महंगाई व बेरोजगारी से लोग परेशान हैं।लेकिन बजट में इसके लिए कोई स्थान नहीं है। बजट में आम लोगों से जुड़े मुद्दे कहीं नजर ही नहीं आए, मनरेगा का कोई जिक्र ही नहीं हुआ। आम आदमी की इनकम बेहतर करने के लिए की गई घोषणाएं नाकाफी है। डॉ. महंत ने कहा कि बजट भाषण में स्वास्थ्य से जुड़ी कोई बड़ी घोषणाएं नहीं की, जिसकी लोगों को सबसे ज्यादा उम्मीद थी। पिछले बजट की तरह इस बजट में भी चन्द दवाओं में कस्टम ड्यूटी घटाने की कोशिश की गई है लेकिन कितनी छूट होगी, यह स्पष्ट नहीं किया गया है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि सालाना 12 लाख आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। मगर सालाना 1 लाख इनकम वालों को क्या मिला? केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण सिंह को देश की जनता को बताना चाहिए।
Previous article
Latest News
शिव आरती, दीपोत्सव और भव्य आतिशबाजी के साथ उद्योगमंत्री लखन देवांगन ने किया – पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ
कोरबा 15 फरवरी 2026/ ऐतिहासिक नगरी पाली में आज रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली महोत्सव 2026...















