साला ही निकला हनीट्रैप का मास्टरमाइंड, जीजा को बंधक बनवाकर बहन से मांगी 12 लाख की फिरौती

Must Read

धार : धार पुलिस ने हनीट्रैप मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि हरदा का किसान कपिल जाट, जो हनीट्रैप में फंसा था, उसका मास्टरमाइंड उसका साला ही निकला है.

आरोपी ने कपिल को महिला के जरिए हनीट्रैप में फंसाकर 12 लाख रुपये की डिमांड की थी. हालांकि, पुलिस ने उसे छुड़वा लिया. मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें कपिल का साला राजेंद्र सिंह चौहान भी शामिल है. यही इस कांड का असली मास्टरमाइंड था.

साले राजेंद्र ने ही आरोपियों को कपिल के बारे में जानकारी दी थी और फिर मिलकर 12 लाख रुपये ऐंठने की योजना बनाई थी. उसने दो महिलाओं की कपिल से दोस्ती करवाई थी. पहली महिला कपिल को ठग नहीं पाई तो दूसरी महिला के साथ मिलकर राजेंद्र ने योजना बनाई थी.

कपिल की फेसबुक आईडी महिला को दी

उसने एक महिला कृति को फेसबुक आईडी दी थी. फिर महिला ने कपिल से दोस्ती की और बातें करके उसे फंसा लिया. महिला ने कपिल को फंसाकर धार में अन्य आरोपियों के साथ मिलकर उसको बंधक बना लिया था. आरोपियों ने कपिल के परिवार से 12 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्यवाही की और कपिल को सुरक्षित मुक्त करा लिया.

पत्नी ने अपने भाई से मांगी थी मदद

कोतवाली पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तार के बाद पता चला कि कपिल की पत्नी ने पहले अपने भाई से मदद मांगी थी. राजेंद्र सिंह ने बहन को भरोसा दिलाया कि उसका जीजा सुरक्षित हैं, लेकिन वह खुद इस साजिश का हिस्सा था.

फरार महिला की तलाश

पुलिस को लगा कि राजेंद्र सिर्फ एक गवाह है, लेकिन बाद में पता चला कि वही मास्टरमाइंड था. पुलिस ने इस मामले में अब तक एक महिला, मास्टरमाइंड राजेंद्र समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार हो चुकी है. वहीं, एक महिला आरोपी अभी भी फरार है. पुलिस इस मामले में और जांच कर रही है.

- Advertisement -
Latest News

CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजरबंद…! काला झंडा दिखाने की थी तैयारी…

गरियाबंद, 17 जून। Black Flag Protest : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गरियाबंद दौरे से पहले जिले में राजनीतिक माहौल...

More Articles Like This