Tuesday, February 17, 2026

साहसी युवती ने सड़क पर छेड़छाड़ करने वाले युवक को सिखाया सबक, समाज को दिया संदेश

Must Read

कोरबा (टीपी नगर)।
शहर के व्यस्त टीपी नगर मार्ग पर उस समय सनसनी फैल गई जब एक साहसी युवती ने सड़क पर छेड़छाड़ करने वाले युवक को करारा जवाब देकर सबक सिखाया। घटना उस वक्त की है जब दोपहिया वाहन पर सवार दो युवक एक राह चलती युवती के पास से गुजरते हुए अश्लील टिप्पणी करते हैं। उनमें से एक युवक ने युवती से कहा, “पब चलोगी क्या?”

इस अभद्रता पर युवती ने हिम्मत नहीं हारी, बल्कि समझदारी दिखाते हुए तुरंत पीछा किया और टीपी नगर चौक पर रेड सिग्नल के दौरान युवकों की बाइक की चाबी निकाल कर फेंक दी। इतना ही नहीं, युवती ने दोनों को जमकर खरी-खोटी सुनाई और आसपास के लोगों के सामने उनकी करतूत उजागर कर दी।

युवती के इस साहसिक कदम से दोनों युवक शर्मिंदा हो गए और माफी मांगने पर मजबूर हो गए। हालांकि, युवती ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई, लेकिन उसने अपने आत्म-सम्मान की रक्षा कर यह साबित कर दिया कि गलत के सामने चुप रहना समाधान नहीं है।

यह घटना समाज के लिए भी एक सवाल खड़ा करती है—कब तक लोग तमाशबीन बने रहेंगे? और ऐसे ओछी मानसिकता वालों को सबक सिखाने में आम लोगों की क्या भूमिका होनी चाहिए?

टीपी नगर जैसे क्षेत्र में, जहां मॉल और पब संस्कृति तेजी से फैल रही है, वहां की अधिकांश युवतियां आज भी अपने संस्कारों और आत्म-सम्मान के साथ खड़ी हैं। यह घटना न केवल उस युवती की बहादुरी को सलाम

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में खेल उत्सव का आगाज़, केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 22वें वर्ष में प्रवेश,देखिए विडिओ

स्वर्गीय केशव लाल मेहता की स्मृति में आयोजित केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के 22वें वर्ष के...

More Articles Like This