Tuesday, February 17, 2026

सिक्स लेन पर चलती कार लगी भीषण आग, मगर मुसाफिरों की किस्मत चमकी, देखें विडिओ …

Must Read

रायपुर। रविवार शाम करीब 5 बजे रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब सांकरा और सिमगा के बीच तेज रफ्तार से जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि कार में मौजूद चारों यात्री समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे की सूचना पर दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के मुताबिक, कार सरोरा रायपुर स्थित शिवाय कार प्राइवेट लिमिटेड शोरूम से इंजन की मरम्मत के बाद ट्रायल के लिए निकली थी. कार का नंबर CG 04 NH 6348 है। बताया जा रहा है कि, रास्ते में अचानक कार से धुआं निकलने लगा और कुछ ही सेकंड में उसमें आग पकड़ ली।

वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी, लेकिन जब तक दमकल वाहन मौके पर पहुंचा, तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में खेल उत्सव का आगाज़, केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 22वें वर्ष में प्रवेश,देखिए विडिओ

स्वर्गीय केशव लाल मेहता की स्मृति में आयोजित केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के 22वें वर्ष के...

More Articles Like This