सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद बरामद किये, नक्सलियों ने छिपा रखे थे हथियार। 

Must Read

सुकमा : सुरक्षाबलों बड़ी सफलता मिली है, नक्सलियों पर उन बड़ा आघात हुआ है, सुकमा और ओड़िशा सीमा से लगे गांव में सर्चिंग के दौरान पुलिस जवानों ने भारी मात्रा में नक्सलियों के द्वारा छिपाए गए उनके सामानों को बरामद करने में सफलता हासिल की है। नक्सलियों ने इन सामानों को 4 अलग-अलग स्थानों पर छिपाया गया था, जिसे पुलिस ने बरामद किया है। राज्य में नक्सलियों की कमर काफी हद तक टूट चुकी है, कई नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे है, वहीँ कई मारे जा रहे है।

नक्सलियों के द्वारा छिपाए किये गए सामान को ओड़िशा पुलिस ने बीएसएफ के जवानों के साथ मिलकर ओड़िशा सीमा से लगे सिलाकोटा रिजर्व फॉरेस्ट एरिया से बरामद किया है। नक्सलियों ने इन सामानों को 4 अलग-अलग स्थानों पर विस्फोटक छिपाकर रखा था।  नक्सलियों ने पत्थर के बीच खोह में और पेड़ों के नीचे दबाकर विस्फोटक, आईईडी, डेटोनेटर, कंट्री मेड बंदूक, एसबीएमएल गन और बारुद बरामद किया है। इसके अलावा 2, 3 और 5 किलो के कई प्रेशर कुकर-टिफिन आईईडी भी जवानों को मिली है। नक्सलियों के इन सामानों को नष्ट कर दिया गया है। 

- Advertisement -
Latest News

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, मंदिर में पूजा-अर्चना और वृद्धाश्रम में फल वितरण

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष Saroj Pandey का जन्मदिन सोमवार को कोरबा जिले में उत्साह और श्रद्धा...

More Articles Like This