सुलभ शौचालय बना लूट का अड्डा – जनता से वसूला जा रहा मनमाना शुल्क

Must Read

कोरबा। नगर निगम कोरबा द्वारा ठेके पर दिए गए सुलभ शौचालय अब जनता के लिए सुविधा की बजाय शोषण का माध्यम बन गए हैं। हाल ही में पुराना बस स्टैंड स्थित सुलभ शौचालय में संचालक द्वारा जनता से मनमाने ढंग से पैसे वसूले जाने की पुष्टि हुई है।

जनता से प्राप्त लगातार शिकायतों के आधार पर जब हम स्वयं मौके पर पहुंचे, तो देखा कि आमजन से निर्धारित दर से अधिक वसूली की जा रही है। ₹5 की जगह ₹10 और बाहर से आए यात्रियों से ₹20 तक लिया जा रहा है। साफ है कि संचालक जानबूझकर स्थानीय और बाहरी लोगों के आधार पर भेदभाव करते हुए वसूली कर रहे हैं।

पीड़ितों का कहना है कि विरोध करने पर उनकी आवाज दबा दी जाती है। जनता के दिनचर्या से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं में भी इस तरह की मनमानी वसूली नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है।

नगर निगम द्वारा बाहरी ठेकेदारों को केवल मोटी कमीशन के लालच में ठेका देने का आरोप भी सामने आया है। जिससे न केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि स्थानीय ठेकेदारों का हक भी छीना जा रहा है।

हमारी मांग है कि:

इस पूरे मामले की जांच हो।

संबंधित सुलभ शौचालय संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

स्थानीय ठेकेदारों को प्राथमिकता दी जाए।

नगर निगम में व्याप्त कमीशनखोरी पर रोक लगाई जाए।

📢 जनता की आवाज उठाता रहेगा “JB News कोरबा”
👉 भ्रष्टाचार के खिलाफ यह संघर्ष जारी रहेगा।

- Advertisement -
Latest News

पोड़ीबहार सरोवर में जल संरक्षण अभियान, हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन,देखिए विडिओ

कोरबा। समृद्धि एजुकेशन एंड वेलफेयर एसोसिएशन, तालाब सेवा समिति, कोसाबाड़ी मंडल एवं वार्डवासियों के संयुक्त तत्वावधान में 2 अप्रैल...

More Articles Like This