सेवा संकल्प अभियान में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, भाषण और चित्रकला से गढ़ा विकसित भारत का सपना

Must Read

कटघोरा में विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों की रचनात्मकता ने मोहा मन

कटघोरा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को स्वामी आत्मानंद पब्लिक स्कूल, कटघोरा में विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड क्षेत्र के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘2047 का विकसित भारत’, ‘नक्सलवाद मुक्त भारत’, ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)’, ‘स्वच्छ भारत’ तथा ‘बदलता-बढ़ता भारत’ जैसे समसामयिक एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर अपनी कल्पनाशक्ति को रंगों के माध्यम से जीवंत किया। बच्चों की कलाकृतियों में विकसित भारत के संकल्प, स्वच्छता, तकनीकी प्रगति और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की झलक देखने को मिली।

भाषण प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रखे। उनकी अभिव्यक्ति, उत्साह और राष्ट्र निर्माण को लेकर सकारात्मक सोच ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को प्रभावित किया। कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के महामंत्री श्री संजय शर्मा जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विकास अग्रवाल जी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री श्री तुषार साहू जी, श्री पीयूष अग्रवाल जी, कोरबा नगर मंडल उपाध्यक्ष श्री सूरज पांडेय जी, कटघोरा विकासखंड के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री टेकाम जी, विद्यालय के प्राचार्य श्री कंवर जी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारीगण, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई पेंटिंग्स की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका अतिथियों ने निरीक्षण कर बच्चों की कला एवं रचनात्मक प्रयासों की सराहना की।

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से आयोजित इस आयोजन ने बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ विकसित, स्वच्छ, सशक्त और आधुनिक भारत के निर्माण की कल्पना को अभिव्यक्त करने का मंच प्रदान किया।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

- Advertisement -
Latest News

🚨 हरदीबाजार के अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र में महिला की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप से मचा हड़कंप,देखिए विडिओ

हरदीबाजार/कोरबा। हरदीबाजार स्थित अस्थाई शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान ग्राम पंचायत रेकी निवासी 60 वर्षीय भगा बाई...

More Articles Like This