रायपुर : भारत पाकिस्तान के तनाव के बीच कुछ लोगों को देशविरोधी पोस्ट करने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। ऐसे मेंऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट डालना महिला को भारी पड़ गई है। पुलिस में शिकायत के बाद अब वह हिरासत में है। मामला है पाकिस्तान के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट करने वाले के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने रविवार को केस दर्ज किया था। वहीँ इस विवादित पोस्ट को करने वाली महिला लुजिना खान को सोमवार रात हिरासत में ले लिया गया है। महिला ने सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हुए पोस्ट किया था, जिसके बाद विवाद उठा और शिकायत दर्ज हुई तो उक्त महिला ने अपना इन्स्टाग्राम अकाउंट निजी कर दिया है। वहीँ इसमें ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल खड़ा किया गया था। इसे लेकर महिला काफी ट्रोल भी हुई थी। इसकी सिविल लाइन थाना में शिकायत की गई थी। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यह देश की भावना को ठेस पहुंचाना वाला पोस्ट है। साथ ही हिंसा फैलाने वाला पोस्ट भी है। इसलिए इसमें तुरंत एक्शन लिया गया है। इस तरह की पोस्ट पर लगातार नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया की निगरानी हो रही है।
आपको बता दें की लुजिना राजधानी रायपुर की रहने वाली है, जिसके इन्स्टाग्राम पर लगभग सवा लाख फॉलोवर है, उन पर लुजिना के इस देशविरोधी कृत्य का क्या प्रभाव पड़ेगा? वहीँ इस मामले में आक्रोशित राष्ट्रवादी बंधू एवम् हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने राजधानी के सिविल लाईन थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था और कार्यवाही की मांग की थी कि देश मे बैठी देशद्रोही मोहतरमा लुजिना खान सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से सेना एवं देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ आवाम को भड़काने का प्रयास कर रही है एवं सेना के पराक्रम को वाहवाही लूटने का नाम दे रही है, जो कि निंदनीय है। इस हेतु राष्ट्रद्रोही लुजिना खान पर गम्भीर धाराओं के तहत मामले दर्ज किया जाये। वहीँ अब पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही को अंजाम दिया है, लुजिना पर धारा 152 और 197 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।