स्वर्ण बिंदु प्राशन से 14 माह का बच्चा सालभर रहा निरोगी, माता ने जताया आभार

Must Read

कोरबा,”चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वाधान में बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए “बच्चे रहे स्वस्थ” योजनान्तर्गत नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा पतंजलि चिकित्सालय श्री शिव औषधालय महानदी काम्प्लेक्स निहारिका में दिनांक 08 सितंबर 2026 मंगलवार को अति शुभ भौम पुष्य नक्षत्र में आयुर्वेदिक इम्यूनाईजेसन प्रोग्राम के तहत स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार कराया गया। जिसमे अंचल के सैकड़ों बच्चे लाभान्वित होकर इसके अप्रत्याशित चमत्कारिक परिणाम का लाभ ले रहे हैं। इसी कड़ी में स्वर्ण प्राशन करा रहे 14 माह के बालक की माताजी ने बताया की मेरा बेटा 14 माह का हो गया है। मैं साल भर से अपने बच्चे को नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा के पास प्रत्येक माह के पुष्य नक्षत्र में स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार करवा रही हूँ। जिसका परिणाम ये है की मेरा बेटा आज 14 माह का हो गया है और उसे साल भर से किसी तरह की कोई समस्या नहीं हुई ठंडी, गर्मी, बरसात सभी तरह के मौसम आये और गये पर मेरे बच्चे को सर्दी खांसी तक नहीं हुई और वो बहुत ही ऐक्टिव भी रहता है। इसके लिए उन्होंने पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय संस्थान की संचालिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा एवं संस्थान के चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा का आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद एवं साधुवाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा की सभी लोगों को अपने बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार अवश्य कराना चाहिये। संस्थान के चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा ने बताया कि स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार बच्चों में किये जाने वाले 16 मुख्य संस्कारों में से स्वास्थ्य की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण संस्कार है जो हजारो वर्ष पुरानी आयुर्वेदिक टीकाकरण पद्धति है। जिसका उल्लेख हमारे आयुर्वेद के प्राचीन ग्रंथ काश्यप संहिता एवं सुश्रुत संहिता में प्रमुखता से है जो प्राचीन समय से चला आ रहा है। लेकिन अब यह संस्कार विलुप्त हो गया है जिसे पुनर्जीवित करने का प्रयास संस्थान द्वारा स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार के माध्यम से किया जा रहा है। जिससे स्वस्थ निरोगी समाज का निर्माण हो सके। स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार शिविर में नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा, श्री शिव औषधालय की संचालिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा के अलावा नेत्रनन्दन साहू, कमल धारिया, अरुण मानिकपुरी, अश्वनी बुनकर, सिद्धराम सारथी, अनुराग कंवर, अनिशा मानिकपुरी, शैल कुमारी निषाद, गुनगुन राठीया एवं पंचकर्म टैकनीशियन पिंकी बरेठ ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

- Advertisement -
Latest News

यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने गोयल टीएमटी ने दिए 30 स्टॉपर, कोरबा पुलिस को मिली अहम मदद

कोरबा, 09 सितम्बर 2026। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से गोयल टीएमटी,...

More Articles Like This