स्वस्थ भारत–समृद्ध भारत अभियान के तहत बृहद निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा | स्वस्थ भारत–समृद्ध भारत अभियान के तहत बृहद निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित
पतंजलि योग पीठ दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट हरिद्वार के 31वें तथा भारत स्वाभिमान ट्रस्ट हरिद्वार के 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर कोरबा में भव्य स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन पतंजलि युवा भारत, लायंस क्लब कोरबा, एवरेस्ट नमामि हसदेव सेवा समिति, विश्व हिंदू परिषद, आरोग्य भारती, नीमा एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में “स्वस्थ भारत–समृद्ध भारत” अभियान के अंतर्गत “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत संपन्न हुआ।


कार्यक्रम के दौरान बृहद निशुल्क अस्थि खनिज घनत्व (बोन मिनरल डेंसिटी) जांच, दंत रोग, नेत्र रोग, रक्त शर्करा जांच के साथ-साथ आयुर्वेदिक, नेचुरोपैथी, पंचकर्म, षट्कर्म, योग एवं ग्रह चिकित्सा से संबंधित परामर्श एवं उपचार सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। बड़ी संख्या में नागरिकों ने शिविर में पहुंचकर लाभ उठाया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक करना और प्राकृतिक उपचार के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना रहा। शिविर में नाड़ी वैद्य शिव कुमार शर्मा जी (संस्थापक, श्री शिव औषधालय), डॉ. विकास अग्रवाल, नाड़ी वैद्य नागेंद्र नारायण शर्मा जी, नाड़ी वैद्य बागेश्वरी शर्मा जी सहित अनेक विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मरीजों की सहभागिता रही।
आयोजकों ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे ताकि समाज को निरोगी बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा सकें।
JB News Korba Chhattisgarh
Manish Jaiswal JB ❤️💯💕

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This