Sunday, February 15, 2026

हथियार लेकर बाइक शोरूम में घुसे बदमाश, पुलिस की घेराबंदी में सभी पकड़ाए

Must Read

भिलाई : धारदार गंडासा लेकर गुण्डागर्दी करने वाले 2 बदमाश और 2 अपचारी बालकों को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह बदमाश एक बाइक शोरूम में हथियार लहरा कर लोगों के बीच दहशत फैला रहे थे, और उनका यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद शोरूम के संचालक ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई और सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराई।

सुपेला पुलिस की टीम ने आरोपियों को ढूंढ निकाला, जो शोरूम में धमकाने के बाद कैंप वन पहुंचे थे। पुलिस को जब इस बात की जानकारी मिली, तो टीम ने तुरंत घेराबंदी की और इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं, विधि सम्मत बालकों पर भी नियम अनुसार कार्रवाई की गई।

- Advertisement -
Latest News

एक्सीडेंट से दोहरा सदमा: रॉन्ग साइड से ट्रेलर घर के आंगन में घुसने से बर्तन धो रही गर्भवती महिला की मौके पर मौत, ग्रामीणों...

कोरबा। हरदीबाजार के मुड़ापार बाजारपारा में रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर के सड़क किनारे घर के आंगन में घुसने...

More Articles Like This