हनुमान जन्मोत्सव पर जयसिंह अग्रवाल ने कोरबावासियों को दी शुभकामनाएं

Must Read

कोरबा। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को शक्ति, भक्ति और साहस का प्रतीक भगवान हनुमान जी के पावन जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि संकटों को दूर करने वाले, जीवन की बाधाओं को समाप्त करने वाले और अपने भक्तों को शक्ति व निर्भयता का वरदान देने वाले हनुमान जी की पूजा हर वर्ष चैत्र मास की पूर्णिमा को श्रद्धा के साथ की जाती है।

जयसिंह अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि संकट मोचन, महाबली हनुमान जी न केवल भगवान श्रीराम के परम भक्त हैं, बल्कि वह आज भी करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए भक्ति, बुद्धि और बल के आदर्श हैं। यह दिन सभी भक्तों के लिए विशेष आस्था और भक्ति का प्रतीक होता है।

पूर्व मंत्री ने इस अवसर पर कोरबा जिले के सभी नागरिकों की सुख-शांति, स्वास्थ्य, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने श्रीराम भक्त अंजनीपुत्र, पवनसुत हनुमान जी से प्रार्थना की कि वे सभी को आत्मबल और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करें।

जयसिंह अग्रवाल ने लोगों से आह्वान किया कि वे इस पर्व पर संकल्प लें कि समाज में भक्ति, सेवा और सहयोग की भावना को और मजबूत बनाएंगे। यह पर्व सभी को धैर्य, शक्ति और समर्पण की प्रेरणा देता है

- Advertisement -
Latest News

दो दिन में 93 वारंटी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस का बड़ा अभियान

कोरबा (छत्तीसगढ़)। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा “सजग...

More Articles Like This