मैं प्रतिदिन सुबह उठने के बाद यहीं सोच कर दिन की शुरुआत करता हु कि आज जीव जन्तु एवं जंगल संरक्षण के लिए आज क्या करूंगा और मेरे से जीतना हो सकता हैं उतना बचाने का प्रयास करूंगा।
इस विषय पर आप सोच कर देखिए कि आज हमारे छत्तीसगढ़ में कितने जिले हैं जो बेहद ही खूबसूरत और घने जंगल ,ऊंचे पहाड़ों से भरे हैं, हमारे राज्य में हाथी, किंग कोबरा,बाघ, भालू ,मगरमच्छ,तेंदुआ, ऊदबिलाव, हिरण जैसे बेहद दुर्लभ जीवों का बसेरा हैं।
पृथ्वी का क्षेत्रफल उतना ही हैं पर मानव की जनसंख्या तेजी से बढ़ रहा, जिसके कारण जंगल काट रहे यहीं कारण हैं मानव हाथी द्वंद बढ़ रहे, साथ ही अन्य जानवर भी गांव एवं शहरों में घुस रहे, यह बेहद चिंता का विषय हैं।
आज हम इन जीवों को बचाने में सफल नहीं होंगे तो कल हमारे बच्चे हमारी आने वाली पीढ़ी केवल किताबों में इसको देख पाएगी।

हम छोटी छोटी बातों को ध्यान रखें।
1.जंगल को बचाने का प्रयास करें।
2.जंगल में आग न लगने दे।
3.पेड़ों को न काटे ,
4.जंगली जानवरों का शिकार न करें।
मैं मेरे जिले के साथ मेरे राज्य के लिए भी सोचूंगा।
मेरा जिला मेरा राज्य मेरा गौरव
जितेंद्र सारथी
वन्य जीव प्रेमी
जिला – कोरबा
छत्तीसगढ़
8817534455
7999622151















