हसदेव नदी में डूबे तीन युवको में से एक युवक का शव मिला, दो युवको की तलाश जारी..

Must Read

कोरबा 06 फरवरी। दर्री थानांतर्गत हसदेव नदी में डूबे तीन युवको में से एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है। घटना के बाद 72 घंटे बाद युवक सागर चौधरी का शव बरामद हुआ। सागर की लाश जलकुंभी के नीचे फंसी हुई थी। काफी मशक्कत करने के बाद एसडीआरएफ और नगर सेना की टीम ने रेस्क्यू कर सागर की लाश को बाहर निकाला।

सागर का शव मिलने से परिजनों के उपर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनका रो रोकर बुरा हाल है। दो युवक अब भी लापता जिनकी तलाश युद्ध स्तर पर की जा रही है। उम्मीद की जानी चाहिए, कि बाकी दो युवक का शव भी जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा: नशा मुक्ति केंद्र में मरीज की मौत, परिजनों को नहीं दी सूचना – परिवार का हंगामा; पुलिस जांच शुरू ,देखिए विडिओ

कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के खरमोरा स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के दौरान एक मरीज की...

More Articles Like This