Saturday, February 14, 2026

हाथी के हमले से अधेड़ की मौत, वन विभाग जाँच में जुटा,धरमजयगढ़ के बोरो रेंज की घटना

Must Read

धरमजयगढ़।धरमजयगढ़ वन मंडल में हांथी ने अधेड़ को मौत के घाट उतारने की जानकारी निकल कर सामने आ रही है बताये अनुसार हांथी के हमले से मृतक का नाम रमलू तिर्की रामपुर निवासी बताया जा रहा है जो पास के जंगल किनारे खेत में कुछ साथियों के साथ बीती रात हाथी से फसल की रखवाली करने गए हुए थे……

बताये अनुसार रखवाली के दौरान सुबह करीब 7 बजे यह दुखद घटना घटित हुआ है बताया जा रहा है मृतक के कुछ साथी भी हाथी के जद में आने से बाल-बाल बच गए , साथियो ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई है

फिलहाल घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है वन विभाग मौके पर पहुंचकर शव को गाँव ले आये है पुलिस व वन विभाग आगे की कार्यवाही में जुट गई है

यह घटना धरमजयगढ़ वनमंडल के बोरो रेंज की घटना है।

- Advertisement -
Latest News

युवाओं, किसानों और उद्योग के लिए नए अवसरों का बजट –  सौरभ सिंह,देखिए विडिओ

कोरबा।    केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर शनिवार को प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में विकास,...

More Articles Like This