कोरबा (छत्तीसगढ़)। नमस्कार दोस्तों! जय जोहार!
चलिए, आज आपको लेकर चलते हैं कोरबा जिले के घने जंगलों के बीच एक ऐसी खूबसूरत और ऐतिहासिक जगह पर, जिसका कभी अपना अलग ही महत्व हुआ करता था।
दोस्तों, क्या आप इस जगह को पहचानते हैं? अगर आप यहां कभी आए हैं, तो हमें कमेंट करके इस स्थान का नाम जरूर बताइए।
एक समय था जब यह जगह काफी प्रसिद्ध हुआ करती थी। यहां से कुछ विशेष चीज निकलता था और चारों ओर हरियाली, पहाड़ और प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती थी।
कोरबा जिला चारों ओर पहाड़ियों और वन क्षेत्रों से घिरा हुआ है। यहां हजारों प्रकार के पेड़-पौधे, वन्यजीव, प्राकृतिक गुफाएं और खूबसूरत झरने मौजूद हैं। प्रकृति ने कोरबा को अनमोल सौंदर्य दिया है।
लेकिन सवाल यह है कि क्या हम अपनी इस प्राकृतिक धरोहर को सुरक्षित रख पा रहे हैं?
आज JB NEWS के माध्यम से हम आप सभी से एक अपील करना चाहते हैं। जब भी आप जंगलों में घूमने जाएं, तो वहां कचरा बिल्कुल न फैलाएं। प्लास्टिक की बोतलें, पॉलिथीन और खाने-पीने की चीजों के पैकेट अपने साथ वापस लेकर आएं।
याद रखिए, जंगल केवल पेड़-पौधों का समूह नहीं है, बल्कि हजारों जीव-जंतुओं का घर और हमारे पर्यावरण की जीवनरेखा है।
अगर हर व्यक्ति जंगल को स्वच्छ और सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी समझे, तो हमारी आने वाली पीढ़ियां भी इस प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकेंगी।
तो दोस्तों, आइए चलते हैं जंगल की इस खूबसूरत कहानी के साथ और आपको दिखाते हैं प्रकृति का एक ऐसा नजारा, जहां चारों ओर हरियाली है, पहाड़ हैं और सुकून ही सुकून है।
अब आपकी बारी! क्या आप इस जगह को पहचान पाए? इसका नाम कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए।
वीडियो पसंद आए तो लाइक करें, कमेंट करें, शेयर करें और JB News Korba Chhattisgarh चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल न भूलें।
आपका अपना मनीष जायसवाल।
फिर मिलेंगे एक नई जगह, नई कहानी और नई ग्राउंड रिपोर्ट के साथ।
धन्यवाद! जय हिंद, जय छत्तीसगढ़!















