Sunday, February 15, 2026

12वीं बोर्ड परीक्षा का हिंदी प्रश्नपत्र का फोटोकॉपी प्राचार्य के चेंबर के अलमारी से मिला

Must Read

Jb news  Korba.   प्रदेश में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च 2025 से शुरू हो गई है। जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बोर्ड परीक्षा के दौरान सख्त निगरानी रखी जा रही है. सख्त निगरानी के बाद भी नकल दिखाने एवं गोपनीय दस्तावेज लिक होने की खबर सामने आयी है। कोरबा मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत अजगरबहार के शासकीय उच्च माध्य विद्यालय में 1 मार्च शनिवार को 12वीं के छात्र-छात्राओं का प्रथम पेपर हिंदी विषय था, विद्यार्थियों का परीक्षा के दौरान प्राचार्य लखनलाल डहरिया के चेंबर के अलमारी से मिला प्रश्नपत्र के सेट फोटोकॉपी रखी हुई थी। प्रश्नपत्र का चौंकाने वाला वीडियो भी वायरल हुआ है। जबकि गौर करने वाली बात यह है कि विद्यार्थियों के पेपर के दौरान प्रश्न पत्र के गोपनीय दस्तावेज की फोटोकॉपी प्राचार्य के चेंबर में होने से कई सवाल उठाना लाजमी बनता है। जबकि गौर करने वाली बात यह है कि केंद्रीय अध्यक्ष एवं सह केंद्रीय अध्यक्ष मौजूद थे। परीक्षा दिलाने आए विद्यार्थियों ने नाम ना बताने के शर्त पर कहा कि बोर्ड परीक्षा के दौरान प्राचार्य द्वारा नकल भी बताया गया है। जबकि जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा सख्त निगरानी के बाद भी अजगरबहार परीक्षा केंद्र की प्राचार्य के चेंबर में प्रश्नपत्र के फोटोकॉपी एवं विद्यार्थियों को नकल बताया जा रहा था। इस संबंध में जब हमारे संवाददाता ने जिला शिक्षा अधिकारी टीपी उपाध्याय से संपर्क किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। क्या विभाग कि मिलीभगत तो नहीं।

- Advertisement -
Latest News

पांच पिंड महादेव मंदिर में पूर्व मंत्री ने की पूजा-अर्चना

कोरबा। कमला नेहरू कॉलेज के पीछे हसदेव नदी तट स्थित पांच पिंड महादेव मंदिर में प्रदेश के पूर्व राजस्व...

More Articles Like This