14 अप्रैल को पूरे देश में फायर दिवस के अवसर पर शहीदों को किया गया याद ……देखे विडिओ-

Must Read

कोरबा।  14 अप्रैल को मुंबई डॉक् में हुई आगजनी की  घटना में आग बुझाने का प्रयास कर रहे 40 से अधिक फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की आग बुझाने के दौरान मौत हो गई थी । उनकी याद में हर वर्ष 14 अप्रैल को दमकल विभाग द्वारा फायर दिवस मनाया जाता है। और शहीद जवानों के को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।

इसी कड़ी में कोरबा दमकल विभाग द्वारा जन जागरूकता को लेकर वाहनों की रैली निकाली गई जिसमें फायर ब्रिगेड के वाहन और चालक शामिल हुए। जिला सेनानी पी बी सिदार ने बताया कि हर वर्ष इस प्रकार का आयोजन किया जाता है यह आयोजन एक सप्ताह तक चलता है । जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिसके माध्यम से लोगों को फायर सेफ्टी की जानकारी और उसके बचाव के तरीके बताए जाते हैं।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This