Must Read

🌟 कोरबा में सपना चौधरी के शो के बाद हंगामा — तोड़फोड़, लूट और मारपीट की वारदात, CCTV में कैद घटना!देखिए विडिओ

कोरबा, 14 अक्टूबर 2025 | इछत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के कार्यक्रम के बाद भारी हंगामा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि शो समाप्त होने के कुछ देर बाद ही कुछ असामाजिक तत्वों ने जमकर तोड़फोड़, लूटपाट और मारपीट की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने सीसीटीवी DVR चोरी कर लिया और ₹10,000 नकद लूट लिए, जिससे रिसॉर्ट को करीब ₹7 लाख का नुकसान हुआ है। घटना की CCTV फुटेज अब सामने आई है, जिसमें पूरी वारदात कैद बताई जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साधा सरकार पर निशाना

घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने लिखा —

“कानून व्यवस्था का आलम यह है कि प्रदेश की ऊर्जा राजधानी कोरबा में बाहर से आई कलाकार के कार्यक्रम में न केवल जमकर अराजकता और तोड़फोड़ हुई, बल्कि कलाकार और उसकी टीम के साथ बदसलूकी और मारपीट की भी सूचना है। आखिर गुंडों और मवालियों के हौसले इतने आसमान पर कैसे हैं?”

भूपेश बघेल ने आगे कहा कि जब तक प्रदेश के निकम्मे गृह मंत्री को पद से नहीं हटाया जाएगा, तब तक कानून व्यवस्था सुधर नहीं सकती।


📹 CCTV फुटेज और FIR दर्ज

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है।


⚠️ मामला गरमाया, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि इतने बड़े कार्यक्रम में सुरक्षा इंतज़ाम नाकाफी थे।


- Advertisement -
Latest News

Fees भरने के लिए MBA Student ने बेची Kidney, पर मिला धोखा! Girlfriend के सामने फूट-फूटकर रोने लगा आयुष, रूह कांप जाएगी ये कहानी...

MBA student kidney case Kanpur:  कानपुर में एक MBA छात्र ने कॉलेज की फीस भरने के चक्कर में अपनी...

More Articles Like This