Wednesday, February 18, 2026

25 वर्ष बाद मिले सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल गेवरा के साथी, मिलकर मनाया सिल्वर जुबली पार्टी, बीते दिनों को याद कर हुए भावुक

Must Read

कोरबा /  कहते हैं स्कूली जीवन हमारे जीवन का वह गोल्डन मोमेंट्स है जो दोबारा लौटकर नहीं आता… स्कूल के वह स्वर्णिम पल हमेशा रह रहकर याद आते है। उन क्षणो को याद करके मन आनंदित हो जाता है, आज के इस भागम भाग वाली जीवन में सोचें की काश कि हमें वही जीवन दोबारा मिल पाता, तो कितना अच्छा होता उन्ही पुराने दिनों को याद करने के लिए सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल गेवरा परियोजना में बैच 2000- 01 में अध्यनरत छात्र-छात्राओं ने गेट टूगेदर पार्टी 25 मई को आयोजित किया, इस कार्यक्रम में सभी छात्र- छात्राएं 25 वर्ष बाद एक छत के नीचे मिले और बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सिल्वर जुबली पार्टी एंजॉय किया। गेट टूगेदर वाली इस पार्टी में दूर- दूर से आए साथियों ने गीत, संगीत, डांस और बहुत सारे गेम का आनंद उठाया और एक बार फिर उसी पुरानी यादों में चले गए ज़ब 25 साल पूर्व सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल में रहकर उन्होंने बिताया था. विद्यालय जीवन के उस गोल्डन समय को याद कर सभी साथी भावुक हो गये, जब एक स्कूल में रहकर पढ़ाई,लिखाई,खेलकूद मनोरंजन आदि समय को उन्होंने एक साथ व्यतीत किया था इस दौरान सभी ने एक दूसरे को रजत जयंती पुनर्मिलन के लिए शुभकामनाएं देकर ख़ुशी व्यक्त किया और पुनः एक बार मिलने का वादा किया।

इस अवसर वीरेंद्र कश्यप,जगदीश राठौर,संजय पटेल, प्रकाश साहू ,डॉ. अरविंद , मनोज सागर, विजय जाटवर , गणेश जायसवाल, अरुण चौहान,विनोद शर्मा , खेमचंद चौहान, मणिकांत, डॉ. दीपक प्रकाश, पारस चंद्रा, विजय मिश्रा , सचिन ,तुलसी , नेतेश्वर राठौर, विनोद साव, नंदकिशोर, विजय श्रीवास, हरदयाल सिंह, अशोक डे , दीपक गिलहरे , मुकेश राठौर, शिवा सिंह , कृष्ण कुमार, मुकेश अग्रवाल, सीमा चौहान, ममता राठौर, विनीता शुक्ला,मोनामी , सुप्रिया, सुनीता केंवट, मीनू केशरवानी, सीमा सिंह , देवकुमारी साहू, नेहा जायसवाल, वाजदा तबशूम ,नितम शर्मा, रीटा ,तबस्सुम परवीन, रंजीता चौधरी,निवेदिता मल्लिक सुशीला मौजूद रहे।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा के 8 छात्रों ने JEE Advanced में बनाई जगह, PW विद्यापीठ पाठशाला की बड़ी उपलब्धि

कोरबा।Physics Wallah विद्यापीठ पाठशाला, कोरबा ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है। JEE Mains में बेहतर प्रदर्शन के बाद...

More Articles Like This