35 वर्षों का साथ और अटूट विश्वास: CM विष्णुदेव साय ने खास अंदाज में पत्नी कौशल्या जी को दी जन्मदिन की बधाई

Must Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज एक अलग ही भावुक अंदाज में नजर आए। अवसर था उनकी धर्मपत्नी, श्रीमती कौशल्या साय के जन्मदिन का। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी जीवनसंगिनी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें जन्मदिन की आत्मीय शुभकामनाएं दीं।

मेरी जीवन यात्रा का मजबूत आधार”

मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में पिछले साढ़े तीन दशकों के सफर को याद किया। उन्होंने लिखा कि पिछले 35 वर्षों से जीवन के हर उतार-चढ़ाव, सुख-दुख और चुनौतियों में उनकी पत्नी एक ढाल की तरह उनके साथ खड़ी रहीं। उन्होंने कौशल्या  जी के धैर्य, सादगी और सुलझी हुई सोच को अपनी सफलता और जिम्मेदारियों के निर्वहन का मुख्य आधार बताया।

प्रभु श्रीराम से की लंबी आयु की प्रार्थना

अपनी भावनाएं साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने आगे लिखा:

“आपका स्नेह, सहयोग और दृढ़ विश्वास मेरे लिए सदैव एक मजबूत आधार रहा है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।”

राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच मुख्यमंत्री का यह पारिवारिक और संवेदनशील रूप प्रदेश की जनता के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है। सोशल मीडिया पर लोग मुख्यमंत्री की पत्नी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और इस आदर्श दंपत्ति के सुखद जीवन की कामना कर रहे हैं।

- Advertisement -
Latest News

जिले में घरेलू रसोई गैस की कोई कमी नहीं, अवैध भंडारण व ब्लैक मार्केटिंग पर होगी सख्त कार्रवाईः- कलेक्टर

कोरबा।  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे संघर्ष और उससे जुड़ी अफवाहों के बीच जिले में रसोई गैस की उपलब्धता...

More Articles Like This